बुरहानपुर

चावल में मरी हुई इल्लियां, खराब गुणवत्ता पर भड़के ग्रामीण

नेपानगर क्षेत्र के ग्राम घाघरला में सरकारी राशन के चावल की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि राशन में दिए जा रहे चावल सड़े हुए हैं और उनमें मरी हुई इल्लियां व कीड़े निकल रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान पर विरोध जताते हुए चावल लेने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चावल से बदबू आ रही थी, दाने टूटे हुए थे और उसमें कीड़े दिखाई दे रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसा अनाज खाने से बीमारी फैल सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए मुफ्त राशन भेजती है, लेकिन यहां दिया जा रहा चावल खाने लायक भी नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक बोरे खोलते ही सड़न की बदबू आने लगी। लोगों ने खराब चावल वापस लेने और अच्छी गुणवत्ता का राशन देने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button