बुरहानपुर
जिला अस्पताल में आग से बचाव के लिए नर्सिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण, सुरक्षा के बताए तरीके

बुरहानपुर जिला अस्पताल में आग की घटनाओं से बचाव के लिए शुक्रवार दोपहर एक बजे नर्सिंग स्टाफ और सहायक कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल परिसर में आग घटना के समय मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना था। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने के अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और आपातकालीन निकासी मार्गों का प्रयोग करने के तरीके सिखाए गए। आग लगने पर प्राथमिक बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।
