नगर निगम में बीपीएल कार्ड सत्यापन का कार्य नहीं होने से लोग हो रहे परेशान, कॉलेज के विद्यार्थी लग रहे चक्कर

मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब बीपीएल कार्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है,लेकिन नगर निगम में बीपीएल कार्ड का कार्य करने वाला कर्मचारी नहीं होने के कारण कार्डधारकों को परेशानियां हो रही है। शुक्रवार दोपहर एक बजे बीपीएल कार्डधारक और विद्यार्थी आवेदन लेकर आए थे, लेकिन काउंटर पर कर्मचारी नहीं होने से परेशानियां हुई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि हमें छात्रवृत्ति का लाभ लेना है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय बीपीएल कार्ड सत्यापन होना जरूरी है, लेकिन हमारे साथ कार्ड सत्यापित नहीं है इसलिए नगर निगम कार्यालय आए थे लेकिन यहां पर कर्मचारी उपस्थित नहीं है। नगर निगम उपसभापि फहीम हाशमी ने कहा कि बीपीएल कार्ड सत्यापन के लिए बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय पहुंचकर परेशान हो रहे हैं, नगर निगम को कार्ड सत्यापन के लिए अलग से कर्मचारियों की व्यवस्था करना चाहिए, इससे लोगों को राहत मिले