स्वास्थ्य

जिला अस्पताल की बंद लिफ्ट का शुरू हुआ सुधार कार्य,मरीजों और स्टाफ को मिलेगी राहत

जिला अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्ट का सुधार कार्य आखिरकार शुरू गया है। लिफ्ट के ठीक होने से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को बड़ी राहत मिलेगी है। अस्पताल की यह लिफ्ट लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद थी, जिससे ऊपरी मंजिलों पर स्थित वार्डों और विभागों में पहुंचने में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खास तौर पर बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों को सीढिय़ों से ले जाना मुश्किल हो रहा था। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दर्पण टोके ने बताया कि लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी को विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने सुधार का कार्य शुरू कर दिया है। लिफ्ट के चालू होने से अस्पताल में सेवाओं का संचालन और अधिक अच्छा हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button