नेपानगर

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पटाखा गोदामों का किया औचक निरीक्षण

बुरहानपुर एवं नेपानगर अनुभाग में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला जांच अभियान लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से हुई जांच पड़ताल।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय संयुक्त टीम द्वारा बुरहानपुर एवं नेपानगर क्षेत्र में पटाखा गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। अवैध भंडारण और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीधे फौजदारी कार्रवाई और जब्ती की सख्त चेतावनी दी गई। गोदामों में अग्नि शमन उपकरण, आपातकालीन निकास, स्टॉक रजिस्टर और वैधता दस्तावेजों को चेक किया गया।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज पटाखा भंडारण प्रतिष्ठानों पर एक बड़ा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के संयुक्त निर्देशन में चेकिंग अभियान शुरू किया गया इस सघन चेकिंग अभियान के तहत बुरहानपुर और नेपानगर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पटाखा गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य घनी आबादी और व्यावसायिक क्षेत्रों को किसी भी संभावित दुर्घटना से सुरक्षित रखना तथा संचालकों में कानून के प्रति जवाबदेही तय करना है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों की कड़ाई से पड़ताल की। अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़, सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व मे टीम ने प्रत्येक गोदाम की भौतिक संरचना, वहां उपलब्ध आग बुझाने के यंत्रों की क्रियाशीलता, रेत-पानी की उपलब्धता और आकस्मिक निकासी द्वारों की स्थिति को देखा। थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया और तहसीलदार श्री राजेश चौहान ने इस दौरान संचालकों के मूल दस्तावेज, वैध लाइसेंस की अवधि तथा स्वीकृत क्षमता के मुकाबले वर्तमान में भंडारित पटाखों की मात्रा को चेक किया गया।

इस आकस्मिक चेकिंग से आम नागरिकों ने पुलिस व प्रशासन की इस तत्परता की खुले दिल से सराहना की है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी कमियां थीं, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह साफ चेतावनी दी गई कि नियमों के उल्लंघन या अवैध भंडारण की स्थिति में न केवल लाइसेंस निरस्त किया जाएगा, बल्कि विस्फोटक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

चेकिंग के दौरान श्री अजमेर सिंह गौड़ (एसडीएम, बुरहानपुर),श्री राजेश पाटीदार (सिटी मजिस्ट्रेट),श्री गौरव पाटिल (नगर पुलिस अधीक्षक),श्री संदीप चौरसिया (थाना प्रभारी, शिकारपुरा),श्री राजेश चौहान (तहसीलदार,)हमराह पुलिस बल एवं प्रशासनिक टीम उपस्थिति रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button